हमने राँची के बिरसा चौक रेलवे लाइन के समीप मनी टोला बस्ती एरिया में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित किया. कुल 50 लाभुकों के बीच प्रति परिवार 11 किलो राशन (चावल, दाल, आलु, चीनी, मसाला, नमक, तेल , साबुन) मुहैया कराया गया. लाभुकों का चयन पहले कर लिया गया था जो दिहाड़ी मज़दूर थे एवं वर्तमान लॉकडाउन की परिस्थिति की वजह से काफ़ी परेशानी में थे.