हमने रांची में एक गैर-सरकारी संगठन Association for Social and Human Awareness - ASHA का दौरा किया और विभिन्न आयु समूहों के 50 लड़कियों को कई वस्तुओं का वितरण किया।
हमने रांची में एक गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन अवेयरनेस (ASHA) का दौरा कर विभिन्न आयु समूहों के *60 लड़कियों* के पठन-पाठन के लिए *कंप्यूटर लैब* की स्थापना की.
इसी शब्द को ध्येय बनाते हुए हमने (सेवाभारती, सत्य नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट -प्रेमसंस ग्रुप एवं श्री महेश पोद्दार माननीय सांसद राज्यसभा के सहयोग से) महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की.
आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबन, इसी शब्द को ध्येय बनाते हुए पैराडाइज़ संस्था ने (सेवाभारती के सहयोग से) अपने सामाजिक सरोकार के तहत 11 निर्धन एवं बेरोज़गार व्यक्तियों को आज सेल्फ़ हेल्प के तहत सामग्री सहित ढेला उपलब्ध कराया.
बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सोनाहातू, राँची ज़िले में स्थित एक स्कूल लगभग 350 बच्चे और 12 शिक्षक स्कूल से जुड़े हुए हैं. ये स्कूल आस पास के *25 गांवों के मछुआ एवं मुंडा जाति* के बच्चों के लिए एक आदर्श स्कूल साबित हुआ है।
हमने नामकुम ब्लॉक विभिन्न पंचायतों के गडखटंगा, टॉनको, सब्यबगान, नया भूसुर, मागुबंध, करा, महुआटोली, बेनटोली, लालखटंगा, कोचबॉंग, खरसीदाग , लापुगं इत्यादि गाँव की *95 गर्भवती महिलाओं* को पौष्टिक आहार हेतु राशन एवं राहत सामग्री वितरित की.
हमने नामकुम ब्लॉक के लालखटंगा पंचयात के गडखटंगा, टॉनको, सब्यबगान, नया भूसुर, मागुबंध, महुआटोली, बेनटोली, लालखटंगा, कोचबॉंग, खरसीदाग गाँव की 40 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार हेतु राशन एवं राहत सामग्री वितरित की.
हमने सेवा भारती संस्थान , हिनु, राँची को सहयोग राशि प्रदान की जिससे वो ग़रीब मज़दूरों एवं जरूरतमंदों को दोपहर का भोजन (दाल-चावल) खिलाएंगे। हमारी यह एक छोटी सी कोशिश से लगभग 2500 व्यक्तियों को दोपहर का भोजन मिलेगा।
हमने राँची में दवाई दोस्त के साथ मिलकर रिम्स परिसर में (उनके दुकान के माध्यम) से सस्ती दवाईयां 520 ग़रीब - ज़रूरत मंद लोगों के बीच मुहैया कराया। हमारे इस सहयोग से उन्होंने 50% अतिरिक्त डिस्काउंट दिया.