June 7, 2021

19th activity of The Joy of Sharing (July-20)

बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सोनाहातू, राँची ज़िले में स्थित एक स्कूल लगभग 350 बच्चे और 12 शिक्षक स्कूल से जुड़े हुए हैं. ये स्कूल आस पास के *25 गांवों के मछुआ एवं मुंडा जाति* के बच्चों के लिए एक आदर्श स्कूल साबित हुआ है।
June 7, 2021

18th activity of The Joy of Sharing (June-20)

हमने नामकुम ब्लॉक विभिन्न पंचायतों के गडखटंगा, टॉनको, सब्यबगान, नया भूसुर, मागुबंध, करा, महुआटोली, बेनटोली, लालखटंगा, कोचबॉंग, खरसीदाग , लापुगं इत्यादि गाँव की *95 गर्भवती महिलाओं* को पौष्टिक आहार हेतु राशन एवं राहत सामग्री वितरित की.
June 7, 2021

17th activity of The Joy of Sharing (June-20)

हमने नामकुम ब्लॉक के लालखटंगा पंचयात के गडखटंगा, टॉनको, सब्यबगान, नया भूसुर, मागुबंध, महुआटोली, बेनटोली, लालखटंगा, कोचबॉंग, खरसीदाग गाँव की 40 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार हेतु राशन एवं राहत सामग्री वितरित की.
June 7, 2021

13th activity of The Joy of Sharing (April-20)

हमने सेवा भारती संस्थान , हिनु, राँची को सहयोग राशि प्रदान की जिससे वो ग़रीब मज़दूरों एवं जरूरतमंदों को दोपहर का भोजन (दाल-चावल) खिलाएंगे। हमारी यह एक छोटी सी कोशिश से लगभग 2500 व्यक्तियों को दोपहर का भोजन मिलेगा।
June 7, 2021

16th activity of The Joy of Sharing (Event III- May-20)

हमने राँची में दवाई दोस्त के साथ मिलकर रिम्स परिसर में (उनके दुकान के माध्यम) से सस्ती दवाईयां 520 ग़रीब - ज़रूरत मंद लोगों के बीच मुहैया कराया। हमारे इस सहयोग से उन्होंने 50% अतिरिक्त डिस्काउंट दिया.
June 7, 2021

15th activity of The Joy of Sharing (Event II- May-20)

हमने राँची के हुलुंडू एवं दस माईल एरिया में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित किया कुल 120 लाभुकों के बीच प्रति परिवार 10 किलो राशन (चावल, दाल, आलु और नमक) मुहैया कराया गया
June 7, 2021

14th activity of The Joy of Sharing (Event I- May-20)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से हमने राँची में जरूरतमंदों के बीच राशन (चावल) वितरित किया | कुल 250 परिवारों के बीच प्रति परिवार पाँच किलो राशन मुहैया कराया गया
June 7, 2021

12th activity of The Joy of Sharing ( 18th-April-20)

हमने झारखंड सरकार को रांची DC के तहत 80 Nos. PPE किट (सर्जिकल ग्रेड) एवं 1000 3-PLY फेस मास्क- डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ के उपयोग हेतु उपलब्ध कराया.
June 6, 2021

11th activity of The Joy of Sharing ( 15th-March-20)

हमने सरस्वती विद्या मंदिर, सांदीपनि आश्रम, सूर्य उपासना भवन परिसर, बुंडू, झारखंड (Sun Temple Campus, Bundu, Ranchi-Tata Highway) का दौरा किया और आश्रम एवं स्कूल के सुचारू कार्य हेतु जरूरी सामान प्रदान किया. इसके अतिरिक्त हमने बच्चों को फूड पैकेट्स भी वितरित किया.